फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mission Shakti women aware by taking out rally

Mission Shakti: रैली निकालकर महिलाओं को किया जागरूक

Sat, 17 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti women aware by taking out rally
राबर्ट्सगंज में मिशन शक्ति योजना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती सीडीपीओ रेनू वर्मा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जागरूक करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मिशन शक्ति योजना का शुभारंभ शनिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 13 से की। हरी झंडी दिखाकर उन्होंने रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिला जागरूकता के संबंध में रैली निकाली। रैली में उपस्थित लोगों को महिलाओं के प्रति सरकार की ओर से चलाई गई विशेष सुरक्षा योजना डायल-181, 112, 1090, समेत पाक्सो, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, महिला सुरक्षा आदि के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि अपने क्षेत्र में सभी बालिकाओं, महिलाओं, छोटी बच्चियों को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया जाए। कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध है। कहा कि महिला अबला नहीं सबला है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार के बारे में बताया गया। नारी सिर्फ जननी ही नहीं समाज की पालनहार है। नई पहल परियोजना संस्था से उपस्थित निशा कुरैशी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, किशोरी, शिक्षा, सुरक्षा, गुड टच-बैड टच पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य सेविका मंजू लता ने मिशन शक्ति के अंतर्गत आने वाले कार्यक्रम की समस्त जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंदा वर्मा, शकुंतला सिंह, राजकुमारी, कुसुम, ज्ञानमती, निभा मिश्रा, विभा सिंह एवं संबंधित वार्ड की सहायिका तथा अन्य अभिभावकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिये नारी सुरक्षा पर दिया जोर
सोनभद्र। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान के तहत शनिवार को नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये लोगों को प्रेरित किया गया।
सांसद पकौड़ी लाल कोल, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव, अभियान की नोडल अधिकारी सुधा सिंह (आईपीएस), विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्या, दुद्धी हरिराम चेरो, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने शासन से आई प्रचार प्रसार एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्ट्रेट परिसर में एनआरएलएम समूहों के उत्पादों के स्टाल लगाए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई गोष्ठी में नारी सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। प्रचार-प्रसार पोस्टरों का विमोचन किया गया। इसके अलावा नुक्कड़-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये नारी सम्मान पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार पौत्स्सायन ने किया। डीएम ने कहा कि महिला, नारी के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जिस समाज व देश में महिलाओं को सम्मान मिला, वह समाज व देश चतुर्दिक विकास के लिए सक्षम हुआ।
विज्ञापन

दुद्धी: ब्लॉक मुख्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को बीडीओ रमाकांत सिंह ने रवाना किया। इससे पूर्व ब्लॉक सभागार में गोष्ठी भी हुई। इसमें महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और संस्कार समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। यहां जगदीश चंद्र, भोला शंकर, पूनम कुमारी, शिव प्रसाद, बृजेश कुमार, मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला व साइबर सुरक्षा पर संगोष्ठी हुई
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के अमलोरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सुरभि महिला समिति ने महिला व साइबर सुरक्षा पर संगोष्ठी आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया। समिति की अध्यक्ष पूनम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान ग्रामीण युवतियों के साथ होने वाले यौन दुराचार, छेड़छाड़, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता के रूप में नवानगर थाने के सहायक उप निरीक्षक निपेंद्र सिंह एवं आरक्षक नवानगर थाना बेला सिंह एवं रानू सिंह उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य प्रयोजन पुलिस एवं समाज की दूरी को कम करके युवतियों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करना था। संगोष्ठी में लगभग 50 ग्रामीण युवतियों ने भाग लिया। बेला सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से होने वाले अपराधों पर विस्तार से चर्चा की तथा बचाव के उपाय भी सुझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed