फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Missing teacher sent letter to police saying- I don't want to live with my husband

Sonebhadra News: लापता शिक्षिका ने पुलिस को पत्र भेजकर कहा- मुझे पति के साथ नहीं रहना

Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Missing teacher sent letter to police saying- I don't want to live with my husband
विद्यालय जाने के लिए घर से निकली शिक्षिका के लापता होने के मामले में नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर शिक्षिका का एक पत्र वायरल हो रहा है। इसमें उसने पति को छोड़ने और परिजनों व दोस्तों को परेशान न करने की बात लिखी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थी। गत 23 जनवरी को उसे नेहरू चौक पर छोड़कर वह अपने भी पढ़ाने अपने विद्यालय चला गया था।
विज्ञापन

उसके बाद काफी प्रयास के बाद भी उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीडीआर निकाला तो पुलिस महिला के साथ मौजूद एक युवक के पास तक पहुंच गई। पुलिस ने शिक्षिका के परिजनों से बात कर थाने आकर अपना पक्ष रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शिक्षिका ने पुलिस और अपने पति के व्हाट्सएप पर पत्र और ऑडियो भेजा। इसमें शिक्षिका ने कहा है कि वह इस शादी से खुश नहीं है। अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। उसके व दोस्तों के परिजनों को परेशान न किया जाए।
उधर, पति ने बताया कि दोनों आठ वर्ष से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों के परिजनों की रजामंदी से शक्तिनगर स्थित ज्वालामुखी मंदिर में विवाह हुआ था। शादी का पूरा खर्चा उधार लेकर किया था, जिसका उस पर भारी कर्ज भी है।

..



पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस मोबाइल सीडीआर के माध्यम से महिला तक पहुंच गई है। महिला सुरक्षित है और अपने परिजनों से बातचीत कर रही है। महिला ने एक पत्र और ऑडियो पुलिस और पति को भेजा है। महिला को थाने आकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए परिजनों को कहा गया है। - अमित कुमार, सीओ पिपरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article