फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Missing girl's body found in the pond

लापता युवती का तालाब में उतराया मिला शव

Sat, 17 Sep 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in the pond
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खटौली गांव स्थित पोखरे मेें शनिवार को लापता एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार को खटौली गांव निवासी भगवान सिंह ने तहरीर देकर अवगत कराया कि उनकी पुत्री पूजा सिंह 15 सितंबर की रात करीब 12 बजे घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार को कुछ लोगों ने गांव के पोखरे में युवती का शव उतराता हुआ देख उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन

उधर घटना की खबर मिलते पर दारोगा संजीव कुमार राय ने मौके पर पहुंच कर शव का निकलवाया। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। युवती की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed