फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Miscreants shot two journalists in Sonbhadra both are in critical condition

Sonbhadra: चाय पी रहे थे पत्रकार, तभी बाइक सवार आए बदमाशों ने की फायरिंग, दो की हालत गंभीर

Thu, 14 Jul 2022 10:42 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, वैनी(सोनभद्र)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, वैनी(सोनभद्र) Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Jul 2022 10:42 PM IST
सार

एक दुकान पर बैठकर कुछ स्थानीय पत्रकार चाय पी रहे थे। रात करीब नौ बजे वैनी की तरफ से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो पत्रकार घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Miscreants shot two journalists in Sonbhadra both are in critical condition
घायल पत्रकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर थाना अंतर्गत खलियारी बाजार में गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दो पत्रकारों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश बिहार की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन


खलियारी बाजार में एक दुकान पर बैठकर कुछ स्थानीय पत्रकार चाय पी रहे थे। रात करीब नौ बजे वैनी की तरफ से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से श्याम सुंदर पांडेय और लड्डू पांडेय जख्मी हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तब तक बदमाश बिहार की ओर फरार हो गए। 
विज्ञापन


गोली लगने से घायल श्याम सुंदर और लड्डू पांडेय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर रायपुर थाना प्रभारी पुण्य प्रसून मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed