{"_id":"66ba4e1eaa443cac01089ede","slug":"miscreants-entered-the-station-masters-house-injured-him-and-looted-rs-3500-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-116647-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: स्टेशन मास्टर के आवास में घुसे बदमाश, घायल कर 3500 लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: स्टेशन मास्टर के आवास में घुसे बदमाश, घायल कर 3500 लूटे
विज्ञापन
रेणुकूट रेलवे स्टेशन के समीप निर्मित कर्मचारी आवास में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने सहायक स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसकर मारपीट की। बदमाशों की संख्या 6-7 रही और वह करीब 3500 रुपये लूट ले गए।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रेणुकूट रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर विजय यादव रविवार की रात अपने आवास में अकेले थे। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया।
दरवाजा खुलते ही 6-7 अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। विजय यादव के मुंह पर गमछा बांधकर जबरदस्ती घर में घुस आए। बदमाशों ने उन्हें मारा-पीटा और चाकू से भी हमला किया। इससे उनके बांए हाथ में चोट आई। करीब 3500 रुपये लूट कर बदमाश फरार हो गए।