फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   miscreants beat up young man viral video of urinating on his body in sonbhadra

शर्मनाक करतूत: दबंगों ने युवक को लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, सिर और चेहरे पर पेशाब कर बनाया वीडियो

Wed, 02 Oct 2024 09:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 02 Oct 2024 09:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां दबंगों ने मामूली विवाद को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा। फिर उसके ऊपर पेशाब करते हुए वीडियो भी बनाया। पांच दिन बाद वीडियो वायरल हुआ तो सक्रिय हुई पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुटी

विज्ञापन
miscreants beat up young man viral video of urinating on his body in sonbhadra
शक्तिनगर थाना सोनभद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाद में एक आदिवासी युवक को पीटकर लहूलुहान करने के बाद उसके सिर और चेहरे पर पेशाब करने की घटना ने एक बार फिर समाज को शर्मसार किया है। पांच दिन बाद घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बुधवार को इस मामले में पांच लोगों को नामजद करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


बीती 26 सितंबर को शक्तिनगर के बैरियर गेट नंबर एक के पास बाइक आगे-पीछे करने को लेकर एक आदिवासी युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद मनबढ़ों ने युवक को लात- घूंसों से जमकर पीटा। 

विज्ञापन

युवक के लहूलुहान होने के वाद अपशब्दों से अपमानित करते हुए उसके सिर और चेहरे पर पेशाब कर वीडियो भी बनाया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़ित युवक के परिजन जब मौके पर पहुंचे तब आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से जख्मी युवक को मप्र के बैढ़न स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच बुधवार को इस घटना का जब वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने लगा, तब लोग हैरान रह गए। 

 

गंभीर चोट आने के कारण परिजन पीड़ित युवक को लेकर सीधे बैढन अस्पताल चले गए थे। उनकी ओर से यूपी 112 या थाने में कोई सूचना नहीं दी गई थी। बाद में फोन से संपर्क कर परिजनों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली गई। 

एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि पीड़ित और उसके भाई से मिली जानकारी के आधार पर इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है। सभी आरोपी एक ही गांव निबियाडांड (चिल्काडांड) के निवासी हैं और अनुसूचित जाति के हैं। इस मामले में एक आरोपी अंकित भारती को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, श्रवण कुमार, निखिल कुमार, रवि रावण व प्रीतम कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

एक साल पहले भी हुआ था पेशाब कांड

करीब एक साल पहले जुलाई 2023 में जुगैल थाना क्षेत्र पेशाब कांड के कारण सुर्खियों में आया था। नशे में धुत एक वृद्ध ने अनुसूचित जाति के युवक के कान में पेशाब कर दिया था। इसका भी वीडियो वायरल होने पर खलबली मच गई थी। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया तो पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किसी तरह स्थिति संभाली थी। अब नई घटना ने अफसरों के होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed