फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   miscreants attacked with shovel on couple who sleeping in house in sonebhadra wife died and husband condition critical

सोनभद्रः घर में सो रहे दंपती पर बदमाशों ने किया फावड़े से हमला, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Mon, 02 Aug 2021 03:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Aug 2021 03:21 PM IST
सार

मृतका की बड़ी पुत्री चंद्रावती के मुताबिक, हमलावरों ने कमरे में सो रहे बच्चों के दरवाजे को बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
miscreants attacked with  shovel on couple who sleeping in  house in sonebhadra wife died and husband condition critical
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के बभनी गांव स्थित एक टोले में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे दंपती  पर फावड़े से हमला बोला। फावड़े के वार से पत्नी की मौत हो गई वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। गंभीर रूप से घायल पति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया।  जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बभनी सड़क टोला निवासी शिवकुमार (50) अपनी पत्नी हीरामन देवी (45) के साथ कमरे के बाहर सो रहा था। बच्चे कमरे में सो रहे थे। मृतका की बड़ी पुत्री चंद्रावती के मुताबिक, हमलावरों ने कमरे में सो रहे बच्चों के दरवाजे को बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चारपाई पर सो रही मां के सिर पर प्रहार किया और  पिता पर भी ताबड़तोड़ वार किए। घटना में हीरामन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पति शिवकुमार पुत्र मोहर लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। चंद्रावती ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे पिता की आवाज सुनकर उठी तो बाहर से दरवाजा बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा बंद होने की वजह से शोर मचाने लगी। शोर-गुल सुनकर शिवकुमार के छोटे भाई देवकुमार ने दरवाजा खोला। जब वे  लोग अंदर गए तो चारपाई पर पड़े हीरामन के शव को देखकर सन्न रह गए। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी गई। मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घायल शिवकुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मुताबिक पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed