फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mirzapur team won Sonanchal Cup

मिर्जापुर की टीम ने जीता सोनांचल कप

Sat, 18 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur team won Sonanchal Cup
ओबरा के आंबेडकर स्टेडियम मिर्जापुर की विजेता टीम को ट्राफी एवं नगद पुरष्कार देते अतिथि रमेश सिं? - फोटो : SONBHADRA
आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे मिनी सोनांचल कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मिर्जापुर की टीम ने जीत लिया। रोमांचक फाइनल में मिर्जापुर की टीम ने हरियाणा क्लब ओबरा की टीम को हराया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा क्लब ओबरा की टीम ने 10 ओवरों में 56 रन बनाया। जवाब में नाइन स्टार मिर्जापुर की टीम ने महज 4.1 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। फाइनल मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार बाबू को दिया गया गया। वहीं प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मिर्जापुर के खिलाड़ी अमन को दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष रमेश सिंह ने विजेता टीम को 31 हजार और उप विजेता टीम को 21 हजार धनराशि नकद पुरस्कार के तौर पर दी। इस मौके पर आयोजन समिति के कलीम खान, राजू यादव, फैसल खान, मुकेश तिवारी, नीरज भाटिया, जीशान अली, हिमांशु, शुभम जायसवाल, अमित अग्रवाल, अतुल वर्मा, अरविंद यादव, अभिषेक सेठ, अमन चौधरी, आदित्य सिंह, विजय यादव, बसर खान, जैनुल आब्दीन, शेखर मौर्या, महेश अग्रवाल, रिंकू सिंह, संकटमोचन झा आदि मौजूद रहे। इंपायर प्रवीण सिंह व रोशन सिंह रहे। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी रमेश सिंह और विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह यादव व सुरेंद्र सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed