फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minor student becomes mother second pregnant in sonbhadra police arrives to interrogate hostel staff

UP: नाबालिक छात्रा बनी मां, दूसरी गर्भवती..., हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ करने पहुंची पुलिस; एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 09:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 09:30 PM IST
सार

एक मामला मध्य प्रदेश के सिंगराैली और दूसरा शक्तिनगर का है। दोनों मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, पीड़ित के बयान के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।स्वास्थ्य केंद्र पर बालिका प्रसव के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन
Minor student becomes mother second pregnant in sonbhadra police arrives to interrogate hostel staff
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छात्रावास में रहने वाली एक नाबालिक छात्रा के मां बनने व दूसरी नाबालिक के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद संबंधित लोगों में खलबली मच गई। पहली घटना सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली की है, दूसरी शक्तिनगर (यूपी) थाने की।

विज्ञापन


सिंगरौली में स्थित एक छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने सामुदायिक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिक छात्रा सहित हॉस्टल स्टाफ व घर वालों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


छात्रा की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है। सरई थाना के प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हॉस्टल के वार्डन सहित घर के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का दर्ज हुआ बयान

इस मामले में एसडीओपी देवसर राहुल कुमार सैयाम ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई से सूचना मिली कि एक नाबालिक बालिका प्रसव कराने आई हुई है। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही महिला पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां नाबालिक बालिका ने बच्चे को जन्म दिया है। 

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के दूसरे मामले में नाबालिक के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिक की ओर मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर आरोपी राजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया गया। 

इस मामले में पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष नाबालिक ने दुष्कर्म की बात बताई। बयान और मेडिकल के आधार पर शक्तिनगर पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed