फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister of State raised the demand for a new bridge on Son and Bijul rivers in the House.

Sonebhadra News: राज्यमंत्री ने सदन में सोन और बिजुल नदी पर नए पुल की मांग उठाई

Wed, 26 Feb 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Minister of State raised the demand for a new bridge on Son and Bijul rivers in the House.
सूबे के समाज कल्याण राज्यमंत्री व ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड ने मंगलवार को सदन में जिले के विभिन्न मुद्दों को उठाया। सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विकास से वंचित इलाकों में भी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्य मंत्री ने समाज कल्याण विभाग की ओर से जनजातीय विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बजट में हुई वृद्धि गिनाई। कहा कि जनजातीय वर्ग के विकास के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इसका लाभ सोनभद्र के आदिवासी तबके को विशेष तौर पर मिल रहा है। इस बजट में सियरिया और जुगैल में नए जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के लिए बजट दिया गया है। जनजातीय संग्रहालय के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सोनभद्र में स्थापित कल-कारखानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के मसले पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। राज्य मंत्री ने दुरुह क्षेत्र जुगैल, पनारी, कुलडोमरी, सोमा, पल्हारी बेहतर शिक्षा के लिए इंटर कॉलेज और महाविद्यालय के स्थापना की मांग की।

संयुक्त अस्पताल डिबुलगंज में डॉक्टरों की कमी दूर करने और एक्सरे की सुविधा शुरू कराने की आवश्यकता बताई। सोन नदी पर मितापुर-बरगवां मार्ग पर पुल और बैरपुर-कन्हरा मार्ग पर बिजुल नदी पर पुल कीभी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed