{"_id":"66dde35d3f5a46113703c2e0","slug":"minister-in-charge-of-obra-sea-thermal-project-inspected-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117684-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ओबरा सी तापीय परियोजना का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ओबरा सी तापीय परियोजना का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल और समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने शनिवार की देर शाम को ओबरा सी तापीय परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परियोजना के माध्यम से किए जा रहे विद्युत उत्पादन का जायजा लिया।
मंत्री ने कहा कि विद्युत उत्पादन निरंतर बनाए रखा जाए, जिससे विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने ने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे हैं अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि निरंतर कार्य करते हुए विद्युत उत्पादन की क्षमता को बनाए रखना है। इस दौरान ओबरा सी तापीय परियोजना के महाप्रबंधक आरके अग्रवाल ने मंत्री को बताया कि ओबरा सी की एक इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
दूसरी इकाई से भी विद्युत उत्पादन के लिए कार्रवाई चल रही है, शीघ्र ही दूसरी इकाई से भी विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। ओबरा डी की दो यूनिट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह, एसके सिंह, इं.राजकुमार, देवेश गुप्ता, दिवाकर स्वरूप, एसके राय आदि उपस्थित रहें।