{"_id":"608461d78ebc3ea80a0b3055","slug":"minister-in-charge-instructed-to-increase-the-beds-with-oxygen-support-sonbhadra-news-vns586610544","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्सीजन सपोर्ट वाले बेड बढ़ाने का प्रभारी मंत्री ने दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्सीजन सपोर्ट वाले बेड बढ़ाने का प्रभारी मंत्री ने दिया निर्देश
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कोविड-19 संक्रकण से बचाव को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई। उन्होंने ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल में भर्ती लेने से आनाकानी करने वालों पर कार्रवाई होगी। मरीजों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की भी नियमित पड़ताल कराते रहने के लिए कहा।
प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी अभिषेक सिंह से कहा कि सभी विभागों के समन्वय से सफाई, दवाई और कड़ाई से जुड़े नियमों का गंभीरता से अनुपालन कराएं। सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति होती रहे। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए जिले में स्थित कंपनियों की सहायता ली जाए। दुद्धी में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को चालू किया जाए। होम आइसोलेशन वाले मरीजों को नियमित कॉल कर उनका हाल जानने और पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भर्ती मरीजों को भी कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करें। अस्पतालों में एल-टू बेड की संख्या दो गुनी की जाए। नियमों का कड़ाई से पालन कराने और सैनिटाइजेशन का भी उन्होंने निर्देश दिया।
एक मई से टीकाकरण पर जोर
प्रभारी मंत्री ने कहा कि एक मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगनी है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियां पूरी करे और डीएम इसकी मॉनिटरिंग करें। लैब की टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने, शहर के सभी सरकारी व निजी सैंपल कलेक्शन सेंटर पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखने और सेंटर को लगातार सैनिटाइज कराने पर जोर देने के निर्देश दिए। कहा कि लक्षणों के बाद भी मरीजों को भर्ती करने में कोई भी अस्पताल आनाकानी न करे। भर्ती के लिए आरटीपीसीआर के अलावा सीटी स्कैन, एक्सरे व एंटीजेन टेस्ट को भी आधार मानें।
विज्ञापन
वर्चुअल बैठक में ये रहे शामिल
जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, सांसद राज्यसभा राम शकल, विधायक रॉबर्ट्सगंज भूपेश चौबे, विधायक घोरावल अनिल मौर्या, विधायक ओबरा संजीव गोंड़, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के कुमार, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी घोरावल, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी ओबरा, उपजिलाधिकारी दुद्धी उपस्थित रहे।