फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister cleanly gave message of cleanliness

मंत्री साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

Wed, 16 Sep 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Minister cleanly gave message of cleanliness
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा की तरफ से सफाई अभियान चलाया गया। राबर्ट्सगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं को स्वच्छ भारत सुंदर भारत का सन्देश सभी लोगों तक पहुंचाकर साफ-सफाई के लिए प्रेरित करने को कहा। उनका कहना था कि नगर को स्वच्छ व सुंदर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। साफ सफाई से संक्रमण की आशंका कम हो जाती है। सफाई अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे भी शामिल थे। इनके अलावा ओमप्रकाश दूबे, अजीत रावत, विनोद पटेल, अनूप तिवारी, रजनीश रघुवंशी यादवेंद्र द्विवेदी, संतोष शुक्ला, सुनील सिंह, शंभूनारायण सिंह, वरुण त्रिपाठी, अंशू अग्रहरी, पुष्पा सिंह आदि भी स्वच्छता अभियान में शामिल रहे। उधर, सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज के ब्रह्मबाबा मंदिर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के नेतृत्व में जिला पंचायत रोड घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य के नेतृत्व में धर्मशाला के अखाड़ा मोहाल, ओबरा विधायक संजय गोंड़ के नेतृत्व में अकड़हवा पोखरा पर कार्यकर्ताओं ने सफाई की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब नेशनल बैंक राबर्ट्सगंज के पास स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने सांई मंदिर व शितला माता प्रांगण, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने जोगियावीर बाबा मंदिर, रतन लाल गर्ग ने आरटीएस क्लब में, क्षेत्रिय महामंत्री किसान मोर्चा गोविन्द यादव व दयाशंकर पाण्डेय ने रामजानकी मंदिर, सी0एम0ओ कार्यालय परिसर मे सुबोध अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। नगर पालिका चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल विरेश्वर मंदिर पर व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में व पूर्व विधायक तिरथराज गुरुद्वारा के पास, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चन्देल, इं. रमेश पटेल, उदय नाथ मौर्या, मंजू गिरी, पुष्पा सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, अरविन्द पाण्डेय, राकेश मेहता, अजय मिश्रा, विष्णु पासवान विनोद सोनी, संजय जायसवाल, आलोक सिंह, गंगा सिंह, कमलेश चौबे, रविन्द्र केशरी, जितेंद्र सिंह, प्रकाश केशरी, संजय श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, रुबी गुप्ता, प्रमिला जायसवाल, ध्रुवकांत दुबे आदि ने अलग अलग स्थानोें पर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed