फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mining surveyor inspected the mine

खनन सर्वेक्षक ने किया खदान का निरीक्षण

Thu, 21 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Mining surveyor inspected the mine
ओबरा। स्थानीय बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में मां शारदा मंदिर के सामने स्थित एक खदान में मानक के विपरीत कार्य कराए जाने की शिकायत पर बुधवार की शाम खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान खनन क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। सर्वेयर संतोष पाल के नेतृत्व में निरीक्षण करने गई टीम ने खदान की विभिन्न पहलुओं पर जांच की। इस दौरान खान विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। खान अधिकारी महबूब आलम ने बताया कि समय समय पर खदानों की नियमित जांच विभाग द्वारा की जाती है उसी के तहत खान विभाग की टीम ने उक्त खदान का निरीक्षण किया है। ज्ञात हो कि हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शुभम पटेल ने एक खदान में मानक के विपरीत कार्य होने की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व खनन मंत्री सहित कुल 13 आलाधिकारियों को पत्र भेजकर की है। जिसमें उन्होंने आठ बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की है। पत्र में हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने खनन विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से मानक के विपरीत कार्य होने का आरोप भी लगाया है। साथ ही मानक के विपरीत हो रहे खनन कार्य पर रोक लगाने, खदान में सु्रक्षा मानकों का पालन कराने, अनियंत्रित ब्लास्टिंग पर रोक लगाने सहित अन्य मांग भी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed