फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mining officer's effigy burnt, will fast in Lucknow

खनन अधिकारी का फूंका पुतला, लखनऊ में करेंगे अनशन

Thu, 12 May 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Mining officer's effigy burnt, will fast in Lucknow
जिले में बालू और पत्थर के अवैध खनन का आरोप लगाते हुए कान्वेंट तिराहे पर शाश्वत मंच के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खनन अधिकारी का पुतला फूंका। मुख्यालय लखनऊ में अनशन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शाश्वत मंच के संयोजक श्यामजी मिश्रा ने कहा कि पिछले दिनों खनन अधिकारी को ज्ञापन देकर बालू व पत्थर के अवैध खनन पर रोक लगाने और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपेक्षा की गई थी। पत्र में सोन संगम स्थल स्थल अवैध बालू खनन रोकने और बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के ग्राम समाज भूमि पर अवैध खनन करने की शिकायत की गई थी। इसके बाद भी वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई। अवैध खनन में अधिकारी लिप्त हैं। कहा कि अवैध खनन में लिप्त लोग सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में मंच के संयोजक के अलावा संदीप सोनकर, पवन भारती, विकास पासवान, गिरजा शंकर, राज अली, परवेज खान, जितेंद्र भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed