फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minimum temperature reached four degrees for the first time this season

Sonebhadra News: इस सीजन में पहली बार चार डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

Sat, 11 Jan 2025 12:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:17 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached four degrees for the first time this season
सोनभद्र। जिले के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। इस सीजन में पहली बार तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इससे पहले 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री था।
विज्ञापन

कोहरे और शीतलहर के बीच लोग ठंड से ठिठुरते रहे। दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सर्द हवाओं का सितम कम नहीं हुआ।
तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है। गलन भरी ठंड से लोग कांप रहे हैं। सुबह घना कोहरा और बादल के बीच ठंडी हवाओं से भी परेशानी बढ़ी है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों और बच्चों के लिए है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले वर्ष 2003 में 10 जनवरी को सबसे कम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है। उधर, ठंड को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर, अन्य निकायों में सभी सार्वजनिक स्थलों, चौराहाें-तिराहों पर अलाव के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में भी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed