फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minimum mercury rises again, stability in maximum

Sonebhadra News: फिर चढ़ा न्यूनतम पारा, अधिकतम में स्थिरता

Mon, 17 Jun 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury rises again, stability in maximum
सोनांचल में बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 44.6 से 44.8 तक बरकरार है। वहीं रविवार को न्यूनतम पारा चढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। पूरे दिन चले गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। दिन में लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को सोनांचल का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में सवा एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम पारा बढ़ने से उमस भी बढ़ गई है। बढ़ी हुई उमस भरी गर्मी से कूलर, पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। रविवार केा दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग अधिकांश समय अपने घरों में व्यतीत कर रहे हैं। वहीं डॉक्टर भी लोगों से धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही पेय पदार्थ पीने तथा सादा भोजन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed