फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mineral department employees injured investigation team's vehicle hit at the barrier,

Sonbhadra : खनिज विभाग के कर्मचारी घायल, बैरियर पर जांच दल के वाहन में मारी टक्कर, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Fri, 20 Dec 2024 12:23 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 20 Dec 2024 12:23 AM IST
सार

खनिज बैरियर पर जांच दल के वाहन में टक्कर के बाद पुलिस और खनिज विभाग के कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत पांच पर केस दर्ज़ किया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Mineral department employees injured investigation team's vehicle hit at the barrier,
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिट्टी लदे ट्रक को खनिज बैरियर से भगाने और जांच टीम पर हमले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज़ किया है। घटना बुधवार रात की है। हमले में खनिज विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कर्मचारियों को भी चोट आई। 

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में खनिज विभाग के कर्मी हनुमान पाठक ने बताया कि खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम रात में खनिज बैरियर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान रात लगभग 3:10 बजे एक गिट्टी लदा ट्रक बैरियर को तेजी से पार करते हुए भागने लगा। खनिज विभाग की बोलेर में सवार टीम ने पुलिस कर्मियों के साथ ट्रक का पीछा किया।
विज्ञापन


इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक सफेद स्कॉर्पियो और सफेद रंग की मारुति फ्रोनक्स ने बोलेरो का पीछा करते हुए बाधा उत्पन्न की। इन वाहनों ने जानलेवा इरादे से खनिज विभाग की बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में बोलेरो सवार पुलिसकर्मी और चालक को गंभीर चोटें आईं। सभी को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में खनिज विभाग की बोलेरो को भी भारी क्षति पहुंची है। चालक विकास मिश्रा ने बताया कि स्कॉर्पियो और फ्रोनक्स में मौजूद आरोपी मनीष दुबे, प्रवीण दुबे उर्फ डब्बू दुबे, निखिल तिवारी, नीरज सिंह और प्रमोद केशरी ने इस घटना को अंजाम दिया। यह सभी व्यक्ति पहले भी बिना परमिट के वाहन पास कराने का दबाव बनाते रहे हैं।


खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज की गई हैं। घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक थाना रावर्टसगंज को दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और बिना प्रपत्र के खनिज लदे वाहन पास कराने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed