फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Middle aged man dies after being hit by rail-road vehicle

Sonebhadra News: रेल-रोड वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Sat, 19 Aug 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Middle aged man dies after being hit by rail-road vehicle
करमा। स्थानीय कस्बे में रेल लाइन के समीप शुक्रवार की शाम रेल-रोड वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के पांडे पोखर गांव निवासी हीरामन (56) किसी काम से करमा गए थे। वह लघुशंका के लिए रेलवे लाइन के किनारे गए थे। इसी दौरान अचानक रेल-रोड वाहन (रेलवे पटरी ठीक करने वाला वाहन) पटरी पर आ गया। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व करमा पुलिस की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात में ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed