फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mid Day Meal Principal suspended for serving salt bread to children notice to assistant teachers

Mid Day Meal: बच्चों को नमक-रोटी परोसने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, सहायक अध्यापकों को नोटिस

Thu, 25 Aug 2022 04:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 Aug 2022 04:10 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के एक स्कूल में मिड-डे मील वितरण के दौरान छात्रों को नमक के साथ रोटी परोसी गई थी। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामला सुर्खियों में आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Mid Day Meal Principal suspended for serving salt bread to children notice to assistant teachers
बीएसए अशोक कुमार सिंह जांच के लिए विद्यालय पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के एक स्कूल में बच्चों को मिड-डे-मील में नमक और रोटी परोसने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। तो वहीं तीन सहायक अध्यापकों को नोटिस थमाया गया है। उधर, मामले में ग्राम प्रधान पर भी कार्रवाई की तैयारी है। बीएसए ने जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को प्रेषित कर दिया है।

विज्ञापन


घोरावल क्षेत्र के गुरेठ कंपोजिट विद्यालय में 22 अगस्त को बच्चों को मिड-डे-मील में नमक-रोटी दिए जाने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो में अलग-अलग कक्षाओं के सभी बच्चे नमक-रोटी खाने की बात कह रहे हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह जांच के लिए विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बात की।
विज्ञापन


प्रधान और प्रधानाध्यापक में सामंजस्य नहीं
अभिभावकों, रसोइया, शिक्षकों, प्रधानाध्यापक और प्रधान का भी बयान दर्ज किया। विद्यालय में चार गैस सिलिंडर थे, लेकिन उन्हें रिफिल नहीं कराया जा रहा था। अपनी जांच रिपोर्ट में उन्होंने प्रधान और प्रधानाध्यापक में सामंजस्य न होने के चलते ऐसी स्थिति बनने का उल्लेख किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए हरिवंश कुमार ने प्रधानाचार्य रुद्र प्रसाद को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। उन्हें इमली पोखर उच्च प्राथमिक विद्यालय इमली पोखर से संबंद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापकों पर लगा ये आरोप

Mid Day Meal Principal suspended for serving salt bread to children notice to assistant teachers
बच्चों से बात करते बीएसए - फोटो : अमर उजाला

विद्यालय के सहायक अध्यापक कुंवर सिंह वैश्य, रमेश कुमार और दीपचंद को नोटिस देते हुए उन्हें तीन दिनों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर साक्ष्य समेत अपने विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने संबंधी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। सहायक अध्यापकों पर आरोप है कि वह विद्यालय में उपस्थित रहते हैं, लेकिन मिड-डे-मील सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में कोई रुचि न लेकर अंजान बने रहते हैं।

पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए दुद्धी के बीईओ महेंद्र मौर्य को सौंपी गई है। वहीं इस मामले में प्रधान की भूमिका को भी गैर जिम्मेदाराना मानते हुए कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रधान के विरुद्ध भी समुचित कदम उठाया जाएगा।
पढ़ेंः मिड-डे-मील का हाल देखिए साहब: बच्चों से पूछा- कल क्या खाया था? सभी एक साथ बोले- नमक और रोटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed