फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mhowiri procession Grand Urgancl

महावीरी जुलूस में उमड़ा ऊर्जांचल

Tue, 10 Mar 2015 11:24 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Tue, 10 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mhowiri procession Grand Urgancl
 सोनारी गली स्थित दुर्गा मंदिर से मंगलवार को भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार नगर भ्रमण और 25 हजार से अधिक उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
विज्ञापन


 सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लोगों ने भेदभाव भुलाकर कार्यक्रम में प्रमुखता से मौजूदगी तो दर्ज कराई ही, सामाजिक सौहार्द की भी मिसाल पेश की।

पूरा अनपरा परिक्षेत्र महावीरी झंडे और अबीर-गुलाल से  पटा रहा। युवाओं की टोली भक्तिगीतों और भजनों पर थिरकती रही। जुलूस आठ घंटे भ्रमण के बाद बाजार स्थित रामजानकी मंदिर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समापन किया गया।
विज्ञापन


 एहतियातन सीओ सितांशु यादव की अगुवाई में अनपरा, शक्तिनगर, पिपरी पुलिस के साथ ही तीन सेक्शन पीएसी तैनात रही।

 सुबह 11 बजे दुर्गा मंदिर से महावीरी जुलूस की शुरुआत हुई। इसके बाद 36 झांकियों और इतने ही डीजे के साथ थिरकती युवाओं की टोली और हजारों की भीड़ ने हर ओर भक्ति की लहर बिखेर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा सौ से अधिक वालंटियरों की टीम ने जगह-जगह स्थिति संभाले रखी। दुर्गा मंदिर, डीहबाबा, दुराशनी मंदिर औड़ी, काशीमोड़, डिबुलगंज, दुर्गा मंदिर, परासी दुर्गा मंदिर, ककरी कालोनी, बीना, झिंगुरदा सहित तेरह जगहों से जुलूस के लिए महावीरी झंडा उठाया गया।

जुलूस बाटा गली से होते हुए बाजार स्थित तिराहा, अनपरा कालोनी, काशी मोड़, औड़ी मोड़ (नेहरू चौक), बीना रोड, ककरी कालोनी, कोलगेट, रेणुसागर होते हुए शाम सात बजे के करीब अनपरा स्थित रामजानकी मंदिर पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया।

जुलूस में शामिल लोगों को जगह-जगह कैंप लगाकर जलपान की व्यवस्था कराई जाती रही। अनपरा-औड़ी वासियों की तरफ से फूल बरसाने के साथ इत्र का छिड़काव किया गया।

बुढ़वा मंगल होने के चलते लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल से सराबोर रखा। सुरक्षा के मद्देनजर अनपरा एसओ शोभनाथ यादव, शक्तिनगर एसओ जगदीश यादव, पिपरी एसओ अबरार अहमद फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।


इस मौके पर गोपाल गुप्ता, केसी जैन, दशाराम यादव, मनीष श्रीवास्तव, पन्ना सिंह, मिथिलेश सिंह, सत्यांश मिश्रा, नीतेश चौहान, पिंटू वर्मा, सुरेंद्र यादव, सतीश कुमार सिंह, ओमशंकर दुबे, इं. जितेंद्र यादव, बालगोपाल चौरसिया, दीपक सिंह, अशोक केशरी, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed