फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury climbed to 44.9 degree Celsius, people suffering

44.9 डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा, लोग बेहाल

Mon, 25 May 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mercury climbed to 44.9 degree Celsius, people suffering
लोढ़ी में धूप से बचने के लिए छाता लगाकर निकली महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में चार दिनों से तापमान में वृद्धि जारी है। सोमवार को तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया।जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पूरे दिन चले गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकांश समय लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। जो भी घर से निकला सिर और मुंह ढककर निकला। वहीं गर्मी बढने से कूलर, फ्रीज और मिट्टी के घड़े की बिक्री तेज हो गई है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक सोमवार को जिले के अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 43 एवं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। प्रेक्षक के मुताबिक पिछले साल भी मई माह में तापमान लगभग इतना ही रहा। अभी तापमान में और वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। घर में रहने के बावजूद उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह नौ बजे के बाद ही गर्म हवा चलने लगी। शाम पांच बजे तक गर्म हवा चलने से हाल बेहाल रहा। धूप में जो भी लोग आवश्यक कार्य से निकले वे खुद को सिर से पांव तक ढककर निकले। वहीं गैर प्रांतों व जनपदों से लौट रहे श्रमिकों का लू के थपेड़ों से हाल बेहाल रहा। दोपहर के वक्त राबट्र्सगंज ब्लॉक के ममुआ गांव के समीप कुछ श्रमिक धूप से बचने के लिए सीवर पाइप में बैठे नजर आए। दोपहर में छाता लगाकर महिलाएं बाजार करती देखी गई।
विज्ञापन

इनसेट-
कूलर की बिक्री हुई तेज
सोनभद्र। राबट्र्सगंज के सिविल लाइन्स रोड स्थित एक इलेक्टानिक्स के दुकानदार संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि गर्मी बढने से कूलर और फ्रीज की बिक्री बढ़ी है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से पिछले साल की अपेक्षा बाजार डाउन है। पिछले साल जहां 300 कूलर की बिक्री हुई थी। इस वर्ष सिर्फ 20 से 25 कूलर भी बिका है। बाहर से मॉल न आने से भी दिक्कत हो रही है। लॉकडाउन में बाजार डाउन होने से खर्चा मेंटेन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के घड़े व सुराही की डिमांड बढ़ी
सोनभद्र। तापमान बढने के साथ ही देशी फ्र ीज कहे जाने वाले मिट्टी के घड़े एवं सुराही की बिक्री तेज हो गई है। जिला मुख्यालय रॉबट्र्सगंज के साथ ही ग्रामीण इलाकों में मिट्टी के घड़े एवं सुराही की खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार कौशल प्रजापति का कहना है कि लॉकडाउन में ढील मिलने पर दुकान खोली जा रही है। मिर्जापुुर के अहरौरा से मिट्टी का घड़ा और सुराही मंगाते हैं। बाजार में इन दिनों सुराही 40 से 90 रुपये पीस और घड़ा 60 से डेढ़ सौ रुपये पीस तक बिक रहा है। राबट्र्सगंज के साथ ही रामगढ़, वैनी घोरावल, चोपन, रेणुकूट, दुद्धी सहित अन्य इलाकों में घड़े की बिक्री खूब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed