{"_id":"6a91dcb52628950bc908d97d","slug":"memorandum-submitted-to-union-minister-regarding-development-works-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-152142-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विकास कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विकास कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर विकास कार्यों के लिए पत्र देते एससी एसटी आयोग के उपाध्
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने बृहस्पतिवार शाम दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने सोनभद्र में जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को सीएसआर फंड से कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। खरवार ने प्रस्तावित कार्यों के लिए सीएसआर फंड उपलब्ध कराने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया।
ज्ञापन में म्योरपुर विकास खंड के कैमूर आदिवासी विद्यालय के पास, धनखोर चौराहा, किरबिल बाजार और बकरीहवा चौराहा समेत कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा रासपहरी पहाड़ी प्राथमिक विद्यालय, गंभीरपुर में प्रदीप भारती के घर के पास, बकरीहवा चौराहा, दुद्धी स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय छात्रावास, सिपरिया के अटल आवासीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज और कोन के पिपराखाड़ स्थित एकलव्य विद्यालय में सोलर वाटर पंप लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।
गोविंदपुर मंदिर, कुसम्हा, रासपहरी पहाड़ी, म्योरपुर हनुमान मंदिर, गोविंदपुर बनवासी सेवा आश्रम खेल मैदान, भलूही चौराहा और बभनडीहा स्थित संत कीनाराम आश्रम में भी हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की गई है।
इसके साथ ही म्योरपुर स्थित करीब 150 वर्ष पुराने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के साथ आधुनिक सार्वजनिक हॉल निर्माण तथा सोलर विद्युतीकरण के लिए भी सीएसआर फंड से सहयोग मांगा गया है। उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने बताया कि प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा।