फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memorandum submitted to the management for employment in NCL

एनसीएल में रोजगार के लिए प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

Thu, 24 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the management for employment in NCL
शक्तिनगर। ऊर्जांचल में आबाद कोयला प्रोजेक्टों में रोजगार को लेकर जनप्रतिनिधि लामबंद होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के पांच गांवों के प्रधान व उनके प्रतिनिधियों ने एनसीएल बीना कोयला प्रबंधन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। युवा बेरोजगारों के लिए रोजगार की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने एनसीएल प्रबंधन व बीना परियोजना में ओबी हटाने के कार्य में लगी निजी कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि ग्राम पंचायत मिसरा, कोहरौलिया, घरसडी, चंदुआर, बांसी के विस्थापितों, प्रभावित परिवारों के सदस्यों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी कर दूसरे राज्य के लोगों को रोजगार दिया जाता है। एनसीएल प्रबंधन ने विस्थापितों की जमीन अधिग्रहित करते हुए 80 प्रतिशत स्थानीय प्रभावित लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 10 प्रतिशत लोगों को भी रोजगार नहीं मिल सका। ऐसे में विस्थापित रोजी रोटी के लिए भटक रहे हैं। प्रबंधन को चेताया कि अगर शीघ्र रोजगार के मामले को संज्ञान में लेते हुए रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया तो विशाल धरना-प्रदर्शन करने के लिए विस्थापित बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में चंदुआर ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार, कोहरौलिया प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुमार, मिसरा प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार गुप्ता, घरसड़ी प्रधान प्रतिनिधि ओम नारायण, बांसी प्रधान प्रतिनिधि अरविंद केशरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed