फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memorandum submitted for the demand to build an underpass at the crossing

क्रॉसिंग पर अंडरपास बनवाने की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Jul 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for the demand to build an underpass at the crossing
चोपन गांव में जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे के अफसरों को ज्ञापन सौंपा। यातायात प्रबंधक दीपक कुमार मंडल और सहायक मंडल अभियंता अजय चौधरी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांगों पर विचार कर समुचित समाधान की मांग की।
विज्ञापन

वरिष्ठ समाजसेवी श्यामाचरण गिरि के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में लोगों ने कहा कि ट्रेनों के आवागमन के दौरान क्रॉसिंग बंद होने से आवागमन थम जाता है। ऐसी स्थिति दिन में कई बार होती है, जिससे लंबा जाम भी लगता है। अंडरपास बनाए जाने से लोगों हो आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने चोपन के प्रीतनगर में भूमि के कब्जे के मामले में भी वार्ता की। यातायात प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि अंडरपास के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। सहायक मंडल अभियंता अजय कुमार चौधरी ने कहा कि अंडरपास का निर्माण होगा, लेकिन इसमें अभी लंबा वक्त लगेगा। बस स्टैंड पर शौचालय के लिए भी उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने की बात कही। प्रीतनगर के मामले में सहायक मंडल अभियंता अजय चौधरी ने कहा कि अभी हम अपने जमीनों की पैमाइश कराना चाहते हैं। उसके बाद सभी पक्ष को सुनने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed