{"_id":"68d2fdfaa7608329d605fdc7","slug":"members-get-angry-over-irregularities-in-electricity-bills-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-134838-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली बिल में गड़बड़ियों पर सदस्य भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली बिल में गड़बड़ियों पर सदस्य भड़के
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते राज्य मंत्री संजीव गोंड।संवाद
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में बिजली निगम के अधिकारी के निशाने पर रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या और गलत बिलिंग के मुद्दे पर खूब हल्ला हुआ।
प्राथमिक विद्यालय चिल्काडांड में दो शिक्षकों के लंबे समय से अनुपस्थित रहने और सफाई, पेयजल सहित अन्य मुद्दों को भी सदस्यों ने प्रमुखता से उठाया।
समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार की मौजूदगी में हुई बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
सभी विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। बिजली निगम के जेई विनय बिंद को बुलाया गया तो सदस्यों ने हल्ला शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है और निगम के अधिकारी फोन नहीं उठाते। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रासपहरी रामदयाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बहुत बिल आ रहा है। एडीओ पंचायत अजय सिंह ने समस्याओं के समाधान के लिए एक्सईएन स्तर के अधिकारी की मौजूदगी की जरूरत बताई।
विज्ञापन
चिल्का डांड के ग्राम प्रधान हीरालाल ने अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो अध्यापिकाओं के लंबे समय से न आने की शिकायत की। इस पर बीईओ सुनील कुमार ने उनका वेतन रोके जाने की जानकारी दी। एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी अगर फोन नहीं उठाते तो गंभीर बात है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ दिनेश कुमार मिश्रा ने वन भूमि बताकर विकास योजनाओं पर रोक लगाए जाने के बारे में राज्य मंत्री को जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड, देवनारायण खरवार, प्रेमचंद यादव, प्रमोद कुमार चौबे, अवर अभियंता लघु सिंचाई काशीनाथ यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह, रामबहादुर, रामविलास, रामवृक्ष, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।