फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Members furious over the absence of officers, meeting postponed

अफसरों की अनुपस्थिति पर भड़के सदस्य, स्थगित हुई बैठक

Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Members furious over the absence of officers, meeting postponed
सोनभद्र। जिले के विकास का खाका खींचने के लिए शनिवार को बुलाई गई जिला पंचायत समिति की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। पूर्व सूचना के बाद भी किसी अधिकारी के बैठक में न पहुंचने से नाराज सदस्यों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। एएमए ने अनुपस्थित अफसरों से जवाब तलब करने को कहा, मगर सदस्यों ने इसे एएमए के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए हंगामा मचाते रहे। बाद में अध्यक्ष ने बैठक को स्थगित कर दिया। अब 25 सितंबर को बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत समिति के गठन के बाद पहली बैठक परिचय तक सिमट गई थी। दूसरी बैठक में समितियों का गठन करते हुए सदस्यों से प्रस्ताव देने को कहा गया था। इस बार बैठक में प्रस्तावों पर मुहर लगनी है। क्षेत्र की समस्याओं को भी सदस्य सदन में उठाने की तैयारी में थे। शनिवार को तय समय पर बैठक शुरू हुई तो किसी भी अधिकारी को न देख सदस्य भड़क उठे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि बैठक की सूचना पूर्व में ही सभी को भेजी जा चुकी है। बावजूद अफसरों की उपस्थिति चिंताजनक है। इससे पहले 14 सितंबर को विधानसभा की उप समिति के आगमन के कारण बैठक स्थगित की थी। तब भी अफसरों की व्यस्तता का हवाला दिया गया था। इस बार भी जब कोई अधिकारी नहीं आया तो बैठक का औचित्य क्या है।
विज्ञापन

सपा नेता जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय ने इसे मिनी सदन की उपेक्षा बताया। कहा कि यह पहली बार हो रहा है, जब मिनी सदन की बैठक में अधिकारियों ने हिस्सा लेने की जरुरत नहीं समझी। इससे जिले के विकास के प्रति उनकी सोच को समझा जा सकता है। हंगामा मचा रहे सदस्यों को एएमए प्रदीप कुमार सिंह ने यह कहकर शांत करने की कोशिश की कि अनुपस्थित अफसरों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इस पर सदस्य और भड़क गए। उन्होंने सीडीओ, डीडीओ जैसे कई अफसरों को नोटिस देना एएमए के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया। बाद में अध्यक्ष राधिका पटेल ने बैठक स्थगित करने की घोषणा की। एएमए प्रदीप सिंह ने बताया कि अगली बैठक 25 सितंबर को रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed