फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Meeting on airport security standards

हवाई अड्डे के सुरक्षा मानकों को लेकर हुई हाई प्रोफाइल बैठक

Thu, 10 Jun 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Meeting on airport security standards
केंद्र सरकार के रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत म्योरपुर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सुरक्षा मानकों को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। सुरक्षा विभाग समेत प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के रीजनल डायरेक्टर चंद्रभान राम की अगुवाई में हुई बैठक में हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा वाच टावर समेत अन्य संसाधनों को बढ़ाए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी रमेश कुमार तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के सीएनएस प्रभारी विनोद कुमार मौजूद रहे। बैठक में बीसीएएस टीम ने कार पार्किंग, कंट्रोल रूम, सिक्योरिटी रूम, एरोड्रोम कम्युनिटी कंट्रोल रूम, टर्मिनल बिल्डिंग, एक्सेस कंट्रोल, मैनुअल चेकिंग, कार्गो बैगेज एरिया, मोर्चा, वाच टॉवर, एग्जिट गेट, इमरजेंसी गेट और सुरक्षा के संबंध में सभी पहलुओं पर विचार किया। इसके बाद टीम ने स्थलीय निरीक्षण भी किया। दिन भर चली बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के असिस्टेंट जनरल मैनेजर महेंद्र कुमार भास्कर, एसडीएम रमेश कुमार, सीओ रामाशीष यादव, रेंजर शहजादा इस्माइलुद्दीन, वन दरोगा विजेंद्र कुमार, लेखपाल सुरेंद्र नारायण पाठक, थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed