{"_id":"600ec4d18ebc3e33de66c72a","slug":"meerut-won-the-final-match-by-defeating-varanasi-sonbhadra-news-vns5710751196","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी को हराकर मेरठ ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी को हराकर मेरठ ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रहे 20वें चौधरी गोविंद सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को मेरठ और वाराणसी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मेरठ ने दो विकेट से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
मुख्य अतिथि जय प्रकाश पांडे उर्फ चेखुर पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। वाराणसी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में वाराणसी ने 18.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए। सुधीर ने 40 गेंद पर छह चौके दो छक्के की मदद से 51 रन, दुर्गा ने 12 गेंद पर चार चौके की मदद से 20 रन, विकास ने 16 रन बनाए। मेरठ के गेंदबाज विनय ने तीन विकेट, असमद और कुलदीप चौहान ने दो-दो विकेट लिए। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर कर 123 रन बनाकर इस फाइनल मुकाबले को जीत लिया। मेरठ के बल्लेबाज कुलदीप चौहान ने 39 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन, तनु त्रीपाठी ने 16, पुष्कर ने 14 रन बनाए। वाराणसी टीम से गेंदबाजी करते हुए वेला ने तीन विकेट, संदीप ने दो विकेट हासिल किए। इस रोमांचक मुकाबले में तालीब आलम ने 20वें ओवर के आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। आयोजक विकास किक्रेट क्लब शाहगंज के पदाधिकारियों ने विजेता व उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। डॉ. एचपी सिंह ने विजेता को 35,000 व उपविजेता को 25,000 नगद पुरस्कार दिए। मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार मेरठ टीम के आलराउंड खिलाड़ी कुलदीप चौहान को बाइक के रूप में दिया गया। कुलदीप ने चार मैचों में 189 रन बनाए और सात विकेट हासिल किए। अंपायरिंग मार्शल व नौशाद खान ने की। कमेंट्री अमृत गुप्ता, स्कोरिंग अमन खान व शाहरुख खान ने किया। कार्यक्रम में माला चौबे, पंकज सिंह, राजकुमार केशरी, प्रदीप पांडेय, इरशान खान, सुरेश पटेल, सुनील श्रीवास्तव, आद्या पांडेय आदि मौजूद थे।