फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   medical, eduction sector affected due to election

एक्स-रे बंद, स्कूलों पर लटके ताले

Tue, 06 Oct 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र।
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र। Updated Tue, 06 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी से स्वास्थ्य और शिक्षा महकमा प्रभावित है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र एक्स-रे टेक्नीशियन को चुनावी प्रशिक्षण में भेज दिया गया। इससे मंगलवार को एक्स-रे रूम में ताला लटकता रहा। मरीज निराश होकर लौट गए। विद्यालयों पर भी ताले लटकते रहे। गुरुजी के न आने से बच्चों ने खेल कर दिन बिता दिया और घर लौट गए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है। प्रथम चरण के चुनाव के तहत राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक के लिए मतदान नौ अक्तूबर को होना है। इसके लिए प्रशासन स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। कर्मचारियों के प्रशिक्षण का भी कार्य चल रहा है। मंगलवार को भी कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया गया। इसमें जिला अस्पताल के एक्स-रे टेक्नीशियन की भी ड्यूटी लगा दी गई। जबकि यहां महज एक टेक्नीशियन ही तैनात है। ऐसे में जिला अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों को एक्स-रे कक्ष में ताला लटका देख वापस लौटना पड़ा। कक्ष पर लिख दिया गया कि एक्स-रे टेक्नीशियन चुनाव प्रशिक्षण में गए हैं। जब कि निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश है कि चुनावी ड्यूटी में स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी जरूरत के मुताबिक ही लिया जाए। एकमात्र टेक्नीशियन के प्रशिक्षण ड्यूटी में जाने से मरीज और उनके तीमारदार काफी परेशान नजर आए। इस बाबत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके सिंह ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए एक्स-रे टेक्नीशियन की ड्यूटी कटवाने के लिए लिख कर दिया गया था लेकिन फिर भी ड्यूटी लगा दी गई। इससे एक्स-रे कक्ष में ताला बंद रहा। सिर्फ एक टेक्नीशियन होने से कामकाम प्रभावित हो रहा है। उधर चुनावी प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को लगाए जाने से कई विद्यालय बंद रहे। चोपन ब्लाक के कोटा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अहिराडेरा और गौराही पर मंगलवार को ताला लटका रहा।
विज्ञापन

इस बाबत पूछे जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रामरतन राम राजभर ने कहा कि राबर्ट्सगंज  मंडी समिति में अध्यापकों का चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस वजह से स्कूल बंद          हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed