{"_id":"81e721036412b2b64110cbbc16e71669","slug":"mayawati-s-birthday-celebrated-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया मायावती का जन्मदिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया मायावती का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित हाइडिल मैदान में शुक्रवार को धूमधाम से बसपा सुप्रीमो और सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 60वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मुखिया मायावती के मिशन 2017 को पूरा करने का संकल्प लिया। इसके पूर्व जिला संयुक्त चिकित्सालय में बसपाजनों ने रोगियों को फल वितरित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इलाहाबाद-मिर्जापुर जोन क्वाडिनेटर टिकेश कुमार गौतम ने कहा कि बसपा सरकार में जनता खुशहाल रहती है। शहर से लेकर गांव तक विकास कार्य होता था। पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को सजा मिलती थी। परंतु वर्तमान की सपा सरकार में पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
कहा कि वर्ष 2017 में सूबे में पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं अभी से कड़ी मेहनत करनी होगी। विशिष्ट अतिथि ओबरा विधायक सुनील यादव ने कहा कि बसपा सरकार में जनहित में संचालित योजनाओं को सपा सरकार बंद कर जनता का उत्पीड़न कर रही है। इसका जवाब आगामी विधान सभा चुनाव में देने के लिए जनता देने का मूड बना चुकी है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सत्य नारायण जैसल और लोक सभा प्रभारी रहे अविनाश शुक्ला ने कहा कि बसपा सभी जाति और धर्म के लोगों के हित में कार्य करती है। सपा सरकार के क्रियाकलापों से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। पूर्व विधान सभा प्रत्याशी इंजीनियर रमेश सिंह पटेल और निर्मल सिंह ने कहा कि बसपा सरकार जनहित में कार्य करती है। जबकि सपा सरकार अपराधियों को पनाह देती है।
सुबाष पाल, और अशोक सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि बसपा शासन काल मेें अपराधी सलाखों के पीछे होते हैं और अधिकारी जनता का कार्य करते हैं। अशोक चौबे, मोहन कुशवाहा और मानस तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता विधान सभा में जीत हासिल करने के लिए अभी से जुट जाए।
जीत के लिए कोई कोर सकर बाकी न रह जाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बीसागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, रामचंद्र रत्ना, आनंद पटेल दयालु, संजय सिंह, त्रिभुवन सिंह, नंदलाल पांडेय, धनंजय तिवारी, पप्पू सिंह, आशुतोष शुक्ला, शंकर प्रसाद आदि रहे। संचालन जिलाध्यक्ष पन्नालाल ने किया।