फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maximum temperature decreased by four degrees in four days, relief was received

Sonebhadra News: चार दिन में चार डिग्री घटा अधिकतम तापमान, मिली राहत

Wed, 07 May 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature decreased by four degrees in four days, relief was received
जिले में दो दिन तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश हुई, जिसका सीधा असर बढ़ते तापमान पर पड़ा है। बीते चार दिन में अधिकतम पारा में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। इससे लोग उमस से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में अन्य दिनों की तुलना में धूप का असर कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

इसके मुकाबले सोमवार को अधिकतम पारा 37 और न्यूनतम पारा 21.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इससे पहले रविवार को अधिकतम पारा 38.4 और न्यूनतम पारा 24.6 एवं शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम पारा भी कम हुआ है। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को एक डिग्री सेल्सियस अधिक पारा मापा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed