फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maternal and child hospital delivery stopped

मातृ-शिशु अस्पताल में प्रसव सेवा की गई ठप

Mon, 14 Sep 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Maternal and child hospital delivery stopped
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर स्थित सौ बेड के मातृ-शिशु सेवा अस्पताल में रविवार से अचानक प्रसव सेवा ठप कर दी गई। इसके चलते रविवार और सोमवार को यहां आने वाली कई प्रसूताओं को दूसरे अस्पताल जाना पड़ा। इसके पीछे किसी भी समय बिजली कटने की मिली चेतावनी को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में 25 अक्टूबर 2019 में सेवा प्रदाता हेरिटेज इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस के जरिए अस्पताल का संचालन शुरू किया। इसके बाद से अब तक यहां 1100 से अधिक प्रसव कराया जा चुका है। तब से अब तक अस्पताल का बिजली बिल भी लाखों में पहुंच गया है। भुगतान न होने से बिजली विभाग ने इस अस्पताल की बत्ती गुल करने की तैयारी शुरू कर दी है। तीन-चार दिन नोटिस थमाने पहुंचे बिजली कर्मियों ने भुगतान न होने की दशा में किसी भी समय बिजली आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दे दी। इससे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। हालात को देखते हुए रविवार से यहां प्रसव सेवा स्थिति सामान्य होने तक के लिए ठप कर दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को राबटर्सगंज से पहुंची जया कुमारी सहित प्रसूताओं को वापस होना पड़ा। उधर, हेरिटेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट एसपी सिंह का कहना है कि शासन स्तर से सेवा प्रदाता को अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण बिजली बिल जमा किया जाना संभव नहीं हो सका है। फिलहाल ओपीडी-अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल है। किसी समय बिजली कटने की स्थिति को देखते हुए डिलिवरी सेवा रोकी गई है। वहीं जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पीबी गौतम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पूरी स्थिति की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed