{"_id":"60a0fa90de5de8681950516b","slug":"massive-gang-rape-of-a-young-woman-with-ax-on-hostage-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर कुल्हाड़ी के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर कुल्हाड़ी के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन हिरासत में
Sun, 16 May 2021 04:27 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 16 May 2021 04:27 PM IST
सार
बीजपुर थाना क्षेत्र के धरतीडाड़ गांव स्थित मंदिर में दर्शन करने गए थे युवक और युवती
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंदूर के टोला धरतीडाड़ स्थित मोटकीपहाड़ी पर दर्शन करने गए एक प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर तीन युवकों ने कुल्हाड़ी के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस की डायल 112 ने युगल जोड़ी को थाने लाकर अग्रिम करवाई में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एक युवती अपने मंगेतर के साथ मोटकीपहाड़ी पर हनुमान जी का दर्शन करने शनिवार को गई थी। पूजा के बाद जब दोनों मंदिर के नीचे आए तो वहां पर तीन युवक थे। तीनो ने उन्हें पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर युवक के गर्दन पर कुल्हाड़ी लगा कर बंधक बना लिया। युवती को पास के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि मंदिर के नीचे जंगली एवं सुनसान एरिया पड़ता है । तीनों आरोपी वहीं जंगल में लकड़ी काटने आए थे। वहां एकांत का लाभ लेकर तीनों ने इस घटना को अंजाम दिया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना स्थल का उन्होंने जायजा भी लिया। कहा कि बीजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन