फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married youth raped a minor

Sonebhadra News: शादीशुदा युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Thu, 11 May 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Married youth raped a minor
सोनभद्र। नाबालिग को झांसे में लेकर उससे दुष्कर्म और फिर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है। घटना मांची थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस अपहरण, दुष्कर्म, पॉस्को सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी (15) को मांची थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक ने झांसे में लिया। उसे बहला फुसलाकर घर से भगाकर अपनी बहन के घर नौगढ़ (चंदौली) ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत के बाद किशोरी बरामद हुई। इस मामले में आरोपी के परिवार वालों ने सामाजिक दबाव बनवाकर एक लाख रुपये देते हुए समझौता करा दिया। दो मई को दोबारा आरोपी युवक उसकी बेटी को घर से ले गया और धर्म बदलवाकर उससे निकाह किया। फिर उसके घर आ गया। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और दूसरे धर्म का भी है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो, जबरन धर्म परिवर्तन, एससी-एसटी उत्पीड़न एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच सीओ ओबरा डॉ चारु द्विवेदी को दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed