फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married women keep a fast for the long life of husband

पति की दीर्घायु के लिए सुहागन महिलाएं रखेंगी व्रत

Mon, 17 Oct 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Mon, 17 Oct 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Married women keep a fast for the long life of husband
सोमवार को राबर्ट्सगंज में करवां चौथ की तैयारी पर खरीदारी करती महिलाएं।
पति की दीर्घायु एवं मंगल कामना के लिए सुहागन महिलाओं की ओर से कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत के मद्देनजर सोमवार को दूकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। राबर्ट्सगंज मेन मार्केट स्थित दूकान से महिलाओं ने करवा, छलनी, सींक, दीया, फूलबत्ती आदि पूजन सामग्री की खरीददारी की। वहीं शीतला माता मंदिर के पास स्थित दूकान से करवा माता की फोटो, कथा की किताब, पूजन सामग्री, रोली, रक्षा, अगरबत्ती, धूपबत्ती, कपूर, दशांग आदि की खरीददारी की।
विज्ञापन



अबकी बार 19 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत सुहाग महिलाएं रखेंगी। राबर्ट्सगंज की प्रिया जैन  कहती हैं कि पति की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हूं।
विज्ञापन

इस व्रत में करवा माता की फोटो, दो करवा, सींक, छलनी, फल-फूल, श्रृंगार का सामान, सास के लिए साड़ी और श्रृंगार का सामान, अपने लिए साड़ी और श्रृंगार का सामान की खरीददारी में जूटी हूं। ताकि कोई भी सामान छूट न जाए और पूजन-अर्चन में कोई कमी न हर जाए। प्रियंका का कहना है कि पति की दीर्घायु और अमन-चैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हूं। खुशबू कहती हैं कि करवा चौथ व्रत  इस व्रत में उनके पति का भरपुर सहयोग मिलता है। बिना मांगे ही उनके पति हर आवश्यकता वाले सामानों को लाकर रख देते हैं। सुषमा ने कहा कि करवा चौथ व्रत रखने से उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है। दिन भर निर्जल और निराहार रहकर अबकी बार व्रती महिलाएं 19 अक्तूबर को रात 8:23 बजे चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर और छलनी में पति को देखकर पति के हाथों जल ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed