फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman's dead body found hanging in room

Sonebhadra News: कमरे में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 21 Feb 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in room
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर में मंगलवार की रात किराए के कमरे में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव अंदर से बंद कमरे में फंदे पर लटकता मिला। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन कर दी है। मायके वालों ने पति से विवाद को कारण बताया है।
विज्ञापन

पिपरी थाने के एसआई श्रीराम यादव ने बताया कि खाड़पाथर निवासी अनिल कुमार मौर्य की पत्नी प्रियंका (27) किराए के मकान में अपने तीन साल के बेटे के साथ रहती है। पति पास में ही मिस्त्री का काम करता है। रविवार की देर रात जब अनिल घर पहुंचा तो काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। अंदर झांका तो पत्नी का शव कमरे में फंदे के सहारे लटक रहा था। बेटा पास में सो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारा। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। भाई प्रेम कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। घटना के पीछे भी विवाद की ही आशंका जताई है।पिपरी एसओ ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग थाने पर आए हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed