{"_id":"6897a06287ff9dd0d40510dd","slug":"married-womans-body-found-in-a-pond-father-accused-of-murder-sonbhadra-news-c-194-1-son1008-132459-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पोखरी में मिला विवाहिता का शव पिता ने हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पोखरी में मिला विवाहिता का शव पिता ने हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शनिवार को सुबह विवाहिता अनीता देवी (24) का शव पोखरी में मिला। पति ने बताया कि डूबने से मौत हुई है। वहीं, उसके पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला के पति अजीत गुप्ता ने बताया कि अनीता की तबीयत खराब चल रही थी। बीएचयू में उसका इलाज कराया जा रहा था। बताया कि शुक्रवार को रात में वह बीएचयू से अनीता को लेकर घर आया था।
सुबह वह पोखरी में नहाने गई थी, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। अनीता की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी तीन साल और छोटी बेटी एक महीने की है। वहीं, अनीता के पिता अशोक कुमार का कहना था कि बेटी की हत्या की गई है।
विज्ञापन
पहले भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।