फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman's body found hanging

Sonebhadra News: विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Thu, 19 Mar 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging
बभनी थाना क्षेत्र में फंदे से लटकने वाली महिला प्रमिला देवी(फाइल फोटो)स्रोत परिजन 
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरबुढवा गांव में बुधवार की रात प्रमिला देवी (40) पत्नी यदुनाथ का घर के अंदर दुपट्टे के सहारे बड़ेर से फंदे के सहारे शव लटकते हुए मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


घरवालों के मुताबिक यदुनाथ की पत्नी प्रमिला का दिमागी हालत ठीक नहीं था। उसका बीते चार साल से रांची में उपचार चल रहा था। पति यदुनाथ अमवार कनहर परियोजना में काम करता है। वह बुधवार को भी काम पर गया था। रात में प्रमिला और तीनों बच्चे खाना खाकर सोने लगे। इसी बीच जब बच्चे सो गए तो प्रमिला उठी और अपने बेटी का दुपट्टा ली और घर के अंदर बड़ेर में फंदा लगाकर उस पर झूल गई। बृहस्पतिवार की सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो मां को फंदे से लटकते देख चीखना शुरू कर दिए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। घटना की सूचना पति को भी दी गई। सूचना पाकर पति भी घर आ गया। मृतका के तीन संतानों में एक लड़का और दो लड़कियां हैं। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed