{"_id":"66e5e82d16f1fdda9e0804a4","slug":"married-womans-body-found-hanging-accused-of-murder-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-117944-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत करइल में शुक्रवार की रात विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला। उसके पिता ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बरवाखाड़ निवासी यासीन ने अपनी बेटी साबिहा बानो (24) की शादी वर्ष 2018 में करइल के महुरांव टोला निवासी आफताब से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे।
इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। शुक्रवार की देर रात उसे फोन कर सूचना दी गई कि साबिहा की मौत हो गई है। उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ही पति, सास-ससुर, देवर सहित अन्य ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।