फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman dies during childbirth, uproar

प्रसव के दौरान विवाहिता की मौत, हंगामा

Wed, 16 Jun 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies during childbirth, uproar
सोनभद्र। हिंदुआरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को प्रसव के दौरान एक विवाहिता की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतका के परिजन डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख अस्पताल कर्मी मृतका के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करमा थाना क्षेत्र के सिरसाई गांव की रहने वाली एक गर्भवती महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका ससुराल म्योरपुर थाना क्षेत्र में है, लेकिन वर्तमान में अपने मायके में रह रही थी। दोपहर करीब एक बजे महिला ने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घंटे भर बार कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने मृतका के परिजनों को मौत की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रबंधक की ओर से मृतका का दाह संस्कार के लिए कुछ रुपये देकर शांत कराने में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में सुलह समझौते की बात चल रही थी। इस संबंध में हिंदुआरी चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह का कहना है कि उन्हें किसी ने महिला के मौत की सूचना नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed