फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman dies at her maternal home, accused of murder

Sonebhadra News: मायके आई विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 02 Aug 2024 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies at her maternal home, accused of murder
बभनी। थाना क्षेत्र के बड़होर गांव में मायके आई विवाहिता की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। पिता ने विवाहिता के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


बड़होर निवासी ज्योति पुत्री भीम सिंह की शादी चार वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। ज्योति के पिता भीम सिंह का आरोप है कि 29 जुलाई को पति ने उसे मारा पीटा, जिससे गंभीर चोटें आईं। उसी दिन दोनों पक्षों में सुलह समझौता भी हो गया। समझौते के बाद भीम सिंह बेटी ज्योति को घर ले आए। बृहस्पतिवार की रात में ज्योति खाना खाकर सोई और शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई। शाम करीब चार बजे घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर एसआई अभय नाथ यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed