फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Marriage of a married woman by pretending to get a job

नौकरी दिलाने का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

Wed, 17 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Marriage of a married woman by pretending to get a job
रामगढ़ (सोनभद्र)। नौकरी का झांसा देकर एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को पन्नूगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस केे अनुसार, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के बहन की शादी उसके गांव से कुछ दूरी पर हुई है। बहन के घर विवाहिता का आना-जाना है।
विज्ञापन

आरोप है कि आते-आते समय वहीं के एक युवक से पहचान हो गई। ऐसे में उस युवक अक्टूबर 2020 में पीड़िता के पति के घर आंबेडकरनगर राबर्ट्सगंज आया और नौकरी दिलाने की बात कह कर वाराणसी चलने के लिए कहा। उस समय घर पर पति नहीं थे। रुपये की जरूरत थी, इसलिए वह नौकरी करने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन

आरोपी उसको लेकर वाराणसी चला गया और वहां एक कमरे में रख कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। लगभग एक सप्ताह बाद आरोपी ने उसे राबर्ट्सगंज छोड़कर चला गया। वह अपने मायके जाकर पिता को आपबीती बताई। मायके वाले पीड़िता को लेकर सोमवार को पन्नूगंज थाने पहुंचे। पन्नूगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक भूवनेश्वर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप मौर्या निवासी भड़कना के खिलाफ संबंधित धाराओं मेें केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed