फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Marks found on dead body changed the direction of police investigation

Sonebhadra News: शव पर मिले निशान ने बदली पुलिस की जांच की दिशा

Wed, 08 Jan 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Marks found on dead body changed the direction of police investigation
हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव के पास जंगल से बरामद युवक के शव की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को नई दिशा दी है।
विज्ञापन

दुद्धी के मनबसा गांव निवासी दिनेश कुमार (24) गत 26 दिसंबर की रात करीब आठ बजे घर से अपनी बाइक लेकर गड़दरवा गांव के लिए निकला था। इस गांव में उसका अक्सर आना-जाना लगा रहता था। अगले दिन 27 दिसंबर को दोपहर तक उसका फोन ऑन था, लेकिन इसके बाद किसी से संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन

दिनेश की बाइक गड़दरवा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के समीप मिली। खोजबीन के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया था। इस बीच गत सोमवार को युवक का क्षत-विक्षत शव गड़दरवा गांव के पास जंगल में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में शव की फॉरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें पुलिस को कई अहम तथ्य मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिनेश के शरीर पर कई जगह जलने के निशान हैं। ऐसे निशान आमतौर पर करंट के झटके से बनते हैं। इस तथ्य के साथ पुलिस नई दिशा में जांच कर रही है।

कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। थानाध्यक्ष भैया एसपी सिंह ने बताया कि युवक की मौत के मामले में अभी जांच पूरी नहीं हुई है। हर पहलू को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed