फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   mara caves have ramayan era things

रामायण काल की थाती संजोए हैं माड़ा की गुफाएं

Wed, 07 Jun 2017 10:40 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Wed, 07 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
mara caves have ramayan era things
रावण माड़ा गुफा।
प्राकृतिक सुषमा से भरपूर सोनभद्र और सिंगरौली में पर्यटन कारीडोर बनाकर महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित करने की मांग उठने लगी है। जिले से सटे सिंगरौली के माड़ा में रामायण काल की थाती संजोए माड़ा की गुफाओं का प्रमुखता से जिक्र करते हुए केंद्रीय पर्यटन संस्कृति राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा को पत्र भेजकर पहल की मांग की गई है। कहा है कि माड़ा को केंद्र बनाते हुए पहल को मूर्त रूप दिया  जाए तो न केवल ऊर्जांचल की पर्यटन के मानचित्र पर अलग पहचान बनेगी बल्कि इससे सोनभद्र-सिंगरौली दोनों को लाभ होगा।        
विज्ञापन

सोनभद्र और सीमावर्ती राज्यों की एरिया धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से काफी समृद्ध है। इसको देखते हुए अनपरा से महज चालीस से पचास किमी की दूरी पर रामायण काल के जीवंतता की जीती-जागती प्रमाण माड़ा की गुफाओं को केंद्र बनाकर सोनभद्र और सिंगरौली में पर्यटन कारीडोर विकसित करने की मांग उठाई जा रही है। मान्यता है कि रावण ने मंदोदरी के साथ इन्हीं गुफाओं में गंधर्व विवाह रचाया था। रावण माड़ा नामक गुफा में नटराजन की नृत्य करती मूर्ति, पत्थर ढोते वानरों के चित्र, देवी देवताओं के चित्र के साथ बने रहन सहन कक्ष भी प्राचीन सभ्यता की कहानी कहते नजर आते हैं।
विज्ञापन


माड़ा से चंद किमी की दूरी पर झिग्गा झरिया पर्यटन स्थल भी मन मोह लेता है। अखिल भारतीय उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष एसके गौतम कहते हैं कि  अगर पर्यटन कारीडोर विकसित कर दिया जाए तो जहां इसका सीधा वाराणसी से जुड़ाव हो जाएगा। वहीं ऐसे समय, जब बड़े शहरों में (बारिश के समय) पर्यटन उद्योग मंदी की मार झेलने होता है। उस समय यह बेहतर विकल्प साबित होगा।अजंता और एलोरा की गुफाओं से होती है माड़ा की तुलनाः माड़ा की गुफाएं  सातवीं-आठवीं सदी की शैलोत्कीर्ण रॉक कट गुफाएं हैं जिनकी तुलना अजंता और एलोरा की गुफाओं से की जाती है। यह राक कट गुफाएं भारत की प्राचीन धरोहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed