{"_id":"5797ac8a4f1c1b327d21eabe","slug":"maoists-surrendered-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आवास
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में नक्सलियों को आवास का प्रमाण पत्र देते जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव,विधायक अविनाश कुशवाहा, डीएम सीबी सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2009 से अब तक आत्मसमर्पण करने वाले 68 नक्सलियों और उनके परिवार के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मंगलवार को कई इमदाद दिया गया। डीएम सीबी सिंह, एसपी लल्लन सिंह व दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ,जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, सीडीओ महेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को लोहिया आवास, सौर ऊर्जा समेत कई इमदाद दिए।
जिलाधिकारी सीबी सिंह ने कहा कि समर्पण करने वाले परिवारों को लोहिया आवास स्वीकृति पत्र मुहैया कराने के साथ ही समाजवादी पेंशन, शौचालय, स्थानीय स्तर पर रोजगार व सोशल सेक्टर की योजनाओं से आच्छादित करते हुए आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, सदर विधायक/जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उसे पूरा कर दिखाया।
सीएम अखिलेश यादव जी विकास व तरक्की में विश्वास रखते हैं, जिसका नतीजा है कि प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थीपरक योजनाओं से प्रभावित होकर जिले के भोले-भाले नागरिक जो अज्ञानता की वजह से बहकावे में आकर नक्सली गतिविधियों से जुड़ने के बावजूद भी अपने बेहतर जिंदगी और भविष्य के लिए आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
मौके पर एएसपी नक्सल डा. अवधेश सिंह, परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा, ब्लाक प्रमुख नगवां प्रशांत सिंह, राबर्ट्सगंज ब्लाक प्रमुख पंकज पटेल, एसीएमओ डा. आरबी गौतम, बद्री सिंह आदि रहे।