{"_id":"664b27669aab125c1005e84f","slug":"many-lakh-rupees-found-in-bag-income-tax-department-seized-it-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बैग से मिले 36 लाख रुपये, आयकर विभाग ने किया जब्त, युवक बोला- घर में शादी पड़ी है साहब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बैग से मिले 36 लाख रुपये, आयकर विभाग ने किया जब्त, युवक बोला- घर में शादी पड़ी है साहब...
Mon, 20 May 2024 04:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 04:06 PM IST
सार
Sonbhadra News: सूचना पर सोमवार की दोपहर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे आयकर अधिकारी छानबीन में जुटे रहे। अगर रुपये के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले तो उसे जब्त कर आयकर प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रुपये के साथ युवक और मीडिया को जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच रेणुकूट रेलवे स्टेशन के पास से जीआरपी ने एक युवक के पास 36 लाख रुपये नकदी पकड़ा है। वह रुपये लेकर युवक पटना जा रहा था। नगदी को कब्जे में लेते हुए जीआरपी ने आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीती रात बैढ़न निवासी सूरज कुमार रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर पर बैठकर सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहा था। ट्रेन आने से पहले जीआरपी ने स्टेशन पर जांच शुरू की। यात्रियों के बैग व अन्य सामानों को भी चेक किया जाने लगा। तलाशी के दौरान सूरज कुमार के बैग से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी उसे पकड़कर चौकी पर ले आई। यहां बैग से रुपये निकालकर मिलान किया गया तो पांच-पांच सौ के नोट में कुल 36 लाख रुपये थे। सूरज कुमार ने बताया कि उनके पास से मिला सारा रुपया वह खुद बैंक से निकाल कर अपने पैतृक घर पटना जा रहे थे। वहां उनकी मां की तबीयत खराब है। घर में शादी भी पड़ी है। इसलिए वह यह पैसा लेकर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि पैसे से संबंधित सारे कागज भी अधिकारियों को दिखाया है, मगर अभी तक उनका पैसा दिया नहीं गया है।
जीआरपी चौकी प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि बैग से 36 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। वहीं, आयकर अधिकारी अंशल पांडेय ने बताया कि अभी जांच चल रही है जांच के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। इस दौरान आयकर निरीक्षक योगेंद्र कुमार, कर सहायक आलोक कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।