{"_id":"579e430f4f1c1bde762b8dcb","slug":"many-houses-collapsed-by-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से कई मकान धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से कई मकान धराशायी
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड दस में बारिश से गिरा मकान को देखते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई मूसलाधार बारिश से कई कच्चे मकान धराशायी हो गए। रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में कच्चे मकान की दीवार की चपेट में आने से सगी दो बहनें समेत तीन घायल हो गए। सीएचसी वैनी में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने गजला (15) और उसकी बहन सानिया (13) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार की शाम करीब साढ़े सवा चार बजे बारिश के दौरान रहिशा बेगम के कच्चे मकान की एक दीवार गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से रहिशा की बेटी गजला, सानिया और नातिन शाबा (2) घायल हो गई। मिट्टी में दबी बच्चियां मदद की गुहार लगाने लगीं। आसपास के लोगों ने मिट्टी में दबी तीनों को बाहर निकाल कर उन्हें सीएचसी वैनी ले गए। यहां डॉक्टरों ने बहनों की हालत गंभीर देख उनको रेफर कर दिया। घटना के वक्त घायलों की मां घर पर मौजूद नहीं थी। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
उधर राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में शनिवार की रात बारिश के दौरान एक कच्चा मकान गिर गया। मिट्टी से गृहस्थी का सामान नुकसान हो गया। भुक्तभोगी खुशबु निशा पत्नी स्व. अब्दुल कलाम ने घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी है। पीड़िता का कहना है कि कच्चा मकान गिरने से घर में रखा खाद्य सामग्री भी भीग कर खराब हो गया है। परिवार में चार बेटी और एक पुत्र है। उसने अपनी समस्या की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब मुआवजा दिलाने की मांग की है।