फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many days of 14 link roads turning into potholes

Sonebhadra News: गड्ढों में तब्दील 14 संपर्क मार्गों के बहुरेंगे दिन

Thu, 02 Nov 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Many days of 14 link roads turning into potholes
सोनभद्र। लंबे समय से जर्जर रहीं ग्रामीण सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की तरफ से ऐसे 14 जर्जर ग्रामीण संपर्क मार्गो को चिह्नित किया गया है, जिसके मरम्मत की मांग समय से की जा रही है। अब इन सड़कों को मरम्मत कराने की कवायद में विभाग जुट गया है। सड़कों के मरम्मत पर 2.63 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से जिन संपर्क मार्गों का मरम्मत कराना है, उसमें एलडी रोड से ओरगाई संपर्क मार्ग शामिल है। करीब 27 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग का मरम्मत कराया जाएगा। इसी तरह से केवटी संपर्क मार्ग, आरजी रोड से बरकरा संपर्क मार्ग, दीबर से गड़या संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत होगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो इन संपर्क मार्ग का लंबे अरसे से मरम्मत कार्य नहीं होने से इस पर चलना मुश्किल हो गया है। वहीं सिरविट से बारी महेवा से ऊचका संपर्क मार्ग, तीनताली से कठपुरवा मार्ग, बागपोखर बिसहार से बखरैया बस्ती मार्ग, बैड़ाड से बिसहार संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य कराया जाना है। करीब 18 लाख रुपये की लागत से परही संपर्क मार्ग का मरम्मत होगा। वहीं करीब 32 लाख रुपये की लागत से खरहरा से बभनी संपर्क मार्ग पर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। धुरिया माइन से महुआंव मार्ग का मरम्मत भी विशेष योजनांतर्गत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 ग्रामीण संपर्क मार्गों के साथ ही एक पुलिया का निर्माण कार्य कराना है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इन निर्माण कार्याें पर लगभग 2.63 करोड़ रुपये की लागत आएगी। - शैलेश ठाकुर, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed