फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many crusher plants running on forest land, investigation started

वन भूमि चल रहे कई क्रशर प्लांट, जांच शुरू

Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Many crusher plants running on forest land, investigation started
सोनभद्र। ओबरा तहसील क्षेत्र में वन भूमि पर कई क्रशर प्लांट संचालित हो रहे हैं। वन विभाग की रोक के बाद भी उनका संचालन नहीं थम रहा। मामला प्रकाश में आने पर डीएम ने एडीएम और खान अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व डीएम को शिकायत मिली थी कि ओबरा वन प्रभाग के अंतर्गत कई वर्षों से वन भूखंड पर विधि विरुद्ध ढंग से वन विभाग व प्रदूषण विभाग एवं पुलिस विभाग से साठगांठ कर कई स्टोन क्रशर प्लाटों का संचालन हो रहा है। इससे प्रदूषण से आम लोगों के जीवन पर संकट है। पूर्व में वन विभाग की ओर से वन भूमि पर संचालित हो रहे क्रशर प्लांटों को बंद करने का आदेश दिया जा चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडीएम सहदेव मिश्रा और ज्येष्ठ खान अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में एडीएम ने जिन क्रशर प्लांटों को वन भूमि पर संचालित होने की शिकायत मिली है उनका विवरण तैयार कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed